Breaking News in Primes

आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है- जिलाधिकारी

0 20

News By- नितिन केसरवानी

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में रूचि नहीं लिए जाने एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर दो लेखपालों को जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए इनके विरूद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए कहा ।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को तहसील मेजा के लेखपाल श्री कमला प्रसाद पाण्डेय एवं श्री धवल पाण्डेय के द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में रूचि नहीं लिए जाने एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर सम्बंधित लेखपालों को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज से नियमानुसार जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए इनके विरूद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। डिफाल्टर पाये जाने, गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण में कमी पाये जाने एवं फीडबैक खराब पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!