News By-नितिन केसरवानी
प्रयागराज में भी अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है, करेली थाना क्षेत्र के रेलवे डॉट पुल बक्शी मोढ़ा के पास देर रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई, इस दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश आज़ाद उर्फ बिल्ली पुलिस की गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया,
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान जब बाइक सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की गई तो वह तेज रफ्तार से भाग निकला. पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है|
गिरफ्तार बदमाश आजाद बिल्ली पुत्र स्वर्गीय अनीस अहमद, निवासी 12 मार्केट थाना करैली, प्रयागराज उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के साहेबगंज जिले के मजहरटोला थाना राजमहल का रहने वाला है. वर्तमान में वह प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित 12 मार्केट के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था| मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए इनामिया बदमाश के पैर में लगी गोली। घायल को इलाज के लिए संबंधित हॉस्पिटल में कराया गया दाखिल।
पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है, पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है, मौके पर पहुंचे एसीपी अतरसुइया राजकुमार मीणा ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की|
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.01.2025 को थाना करैली पर वादी मुकदमा श्री शफीर आलम पुत्र मुशीर आलम निवासी वसीहाबाद नूरुल्लाबाद रोड थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर चोरी कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उक्त अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्त आजाद उर्फ बिल्ली उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त है, जिसपर 25000/- रूपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
पुलिस मुठभेड़ का विवरण-
दिनांक 23.08.2025 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सैदपुर करैली मुख्य मार्ग पर रेलवे डॉट पुल बख्शीमोढ़ा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार 01 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। परन्तु बाइक सवार वह व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उस बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया जिससे उस व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में उक्त संदिग्ध व्यक्ति/अभियुक्त घायल हुआ जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आजाद उर्फ बिल्ली पुत्र स्व0 अनीश अहमद निवासी मजहर टोला थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्ड हाल पता झुग्गी झोपड़ी बारह मार्केट थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र 32 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. 01 अवैध देशी तमन्चा .12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर, 01 खोखा कारतूस .12 बोर
2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर (बिना नम्बर प्लेट) सम्बन्धित
अभियोगों का विवरण
1. मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त आजाद उर्फ बिल्ली उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 89/2010 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0 270/2010 धारा 4/5 वि0 पदार्थ अधिनियम थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. मु0अ0सं0 211/2011 धारा 401 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. मु0अ0सं0 29/2013 धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. मु0अ0सं0 190/2017 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सिविल लाइन कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. मु0अ0सं0 112/2018 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. मु0अ0सं0 544/2019 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. मु0अ0सं0 18/2021 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. मु0अ0सं0 537/2021 धारा 306 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
10. मु0अ0सं0 279/2022 धारा 323/325/506 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
11. मु0अ0सं0 49/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
12. मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
13. मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) BNS व धारा-3/25