Breaking News in Primes

कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का बंटवारा कराया आज पाकिस्तान हिन्दू विहीन है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है- दिलीप पटेल

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी,प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस में बतौर मुख्यातिथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल,जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संगोष्ठी को संबोधित किया।

बतौर मुख्यातिथ काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संबोधित करते हुए बताया कि 14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास की सबसे हृदय विदारक घटना थी इस विभाजन के कारण लाखों लोगों ने अपनो को खोया,क्रूरता एवं विस्थापन की विभीषिका के दंश को झेला था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है यह दिन हमें विभाजन के दौरान हुई व्यापक हिंसा विस्थापन और पीड़ा की याद दिलाता है यह दिन हमें उन लोगों के साहस और आत्मबल को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इसी क्रम में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से देश के युवाओं को इतिहास से जोड़ना जरूरी है इसमें विभाजन की त्रासदी,दंगे,विस्थापन और कत्लेआम की झलकियां दर्शाई गई हैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह पहल पीड़ित परिवारों के घावों पर मरहम लगाने का काम कर रही है और आने वाली पीढ़ियों को सच से भी अवगत करा रही है।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का बंटवारा कराया स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदे को गले लगाया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का बंटवारा कराया। पश्चिमी पाकिस्तान के लाहौर,कराची, रावलपिंडी,मुल्तान जैसे क्षेत्रों को हिंदू, सिख और बौद्ध विहीन बनाने का अभियान कांग्रेस की नीति का नतीजा था इस हिंसा में 15-20 लाख लोगों की जान गई और करोड़ों विस्थापित हुए सीएम योगी ने कहा कि यह अत्याचारों की पराकाष्ठा थी,जिसे कांग्रेस ने बढ़ावा दिया ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,सहसंयोजक शीलू पाण्डेय,शिवप्रताप मौर्य,एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद्र मिश्र,प्रेम चौधरी,अनीता त्रिपाठी, निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,लाल बहादुर,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी, भोला यादव,ओम प्रकाश कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!