News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
यह तिरंगा बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा चौराहा से समदा चौराहा से मंझनपुर विकास खण्ड तक निकाली गई।