Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

आई.जी.आर.एस. शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सब रजिस्ट्रार चायल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, आबकारी, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, मण्डी, विद्युत एवं नगर-निकाय में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, आबकारी व मण्डी के अधिकारियों से माह में किए गए प्रवर्तन कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आर.सी. वसूली की समीक्षा के दौरान अभी तक आर.सी. मिलान न कराने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आगामी 15 दिन में तीनों तहसीलों में आर.सी. मिलान का कार्य पूर्ण न होने पर सभी तहसीलदार का वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आई.जी.आर.एस. की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से वार्ता न करने/शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सब रजिस्ट्रार,चायल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा सब रजिस्ट्रार मंझनपुर,खण्ड विकास अधिकारी सिराथू एवं अधिशासी अधिकारी-भरवारी, मंझनपुर व दारा नगर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारीगण शालिनी प्रभाकर व प्रबुद्ध सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!