Breaking News in Primes

जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत् आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

0 28

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: शासन के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। विगत वर्षों में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में 15 अगस्त को पूरे देश में घरों, कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराकर, सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियाँ (बाइक और साइकिल रैलियों सहित), तिरंगा प्रदर्शनियाँ और अन्य जमीनी स्तर की जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों ने ‘स्वतन्त्रता दिवस समारोह’ को देशभक्ति से भरपूर और देश भर में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला उत्सव बना दिया। यह अभियान जनता के लिए उन स्वतन्त्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दी है।

इसी भावना को जारी रखते हुए शासन ने  दिनांक 02 अगस्त से 15 अगस्त,2025 की अवधि में तीन चरणों में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2025’ आयोजित करने का निर्णय लिया हैं-प्रथम चरण दिनांक 02 अगस्त से दिनांक 08 अगस्त 2025 तक। द्वितीय चरण दिनांक 09 अगस्त से दिनांक 12 अगस्त,2025 तक। तृतीय चरण दिनांक 13 अगस्त से दिनांक 15 अगस्त,2025 तक।

चरण वार सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों का विवरण निम्नवत है- प्रथम चरण (दिनांक 02 08 अगस्त,2025) –

*स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाना जाएगा।

*स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

*तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित तथा सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्र’ लिखकर ‘डाक विभाग’ के समन्वय से राखियाँ भेजा जाएगा।

*सार्वजनिक स्थानों/बाज़ारों को तिरंग रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।

द्वितीय चरण (दिनांक 09 से 12 अगस्त 2025)

 

* तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक बडा आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक ही दिन वृहद ‘तिरंगा मेला’ और ‘भव्य तिरंगा म्यूज़िकल कॉसर्ट’ आयोजित किया जाएगा।

*’तिरंगा महोत्सव’ आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ‘तिरंगा मेला’ का भी आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रदेश सरकार के ‘ग्रामीण विकास विभाग के ‘स्वयं सहायता समूह’ द्वारा निर्मित उत्पाद तथा ‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों ‘स्थानीय उत्पादों’ (ODOP), तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान वस्त्र/श्रृंगार सामग्री आदि) की बिक्री पर केन्द्रित तिरंगा मेला (सरस मेले के समान) का आयोजन किया जाएगा।

*’तिरंगा मेला’ में ‘तिरंगा प्रदर्शनी’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

* वी.आई.पी. कार्यक्रम के दिन, व्यापक जनभागीदारी के साथ, प्रसिद्ध और स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य ‘तिरंगा संगीत कार्यक्रम ‘का आयोजन किया जाएगा।

*’तिरंगा बाइक रैली और/तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, ब्लॉकों और पंचायतों में आयोजित किए जाएँगे,जिनमें स्कूली बच्चों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी होंगी।

*तिरंगा और उससे संबंधित वस्तुओं आदि की बिक्री को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय बाजारों में तिरंगा प्रकाश और सजावट कराया जाएगा।

*स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडारों और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण का प्रबंधन किया कराया जाएगा।

तृतीय चरण (दिनांक 13-15 अगस्त 2025)

दिनांक 13 से 15 अगस्त,2025 के मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था की जाएंगी। नागरिकगण, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेवसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड कर सकते है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!