Breaking News in Primes

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चायल तहसील के सेंट सारंग कॉन्वेंट स्कूल का दौरा किया

0 38

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की और शिक्षकों की सराहना की।

कौशाम्बी:  बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को चायल तहसील के सैयद सरांवा पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल के बच्चों से पढ़ाई के सम्बंध में सवाल पूछे। बच्चों ने बेबाकी से उनके सवालों का जवाब भी दिया। स्कूल पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गारद की सलामी दी। सैय्यद सरावां स्थित सेंट सारंग कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। गारद की सलामी लेने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उनको बुके देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आयोजक साजिद सईदी और मोहम्मद अहमद ने बताया कि राज्यपाल ने विद्यालय के स्कूली बच्चों से उनकी पढ़ाई के सम्बन्ध में बातचीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर उनके शिक्षण कार्य की सराहना की। कहा कि आप लोग भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। भविष्य में शिक्षा ही सबसे जरूरी है और शिक्षा ही आपको आगे लेकर जाएगी। राज्यपाल स्कूल में तकरीबन पौन घंटे तक रहे। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीओ चायल अभिषेक कुमार, सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!