Breaking News in Primes

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने दो आदतन अपराधी को किया जिलाबदर

0 105

*मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने दो आदतन अपराधी को किया जिलाबदर*

*संवादाता ओम सोनी*

मंदसौर जिला कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा म.प्र.राज्‍य लोक शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत दो आदतन अपराधी याकूब खॉं पिता बुन्‍दु खॉं निवासी जयपुरा खिलचीपुरा थाना नई आबादी जिला मंदसौर एवं शेरू पिता खाजू न्‍यारगर निवासी बोतलगंज थाना पीपल्‍यामण्‍डी जिला मंदसौर को जिलाबदर करने का विगत दिवस आदेश जारी किया। कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आदेशित किया है कि उक्त दोनो आदतन अपराधी जिला बदर अवधि में मंदसौर जिले की राजस्‍व सीमा के साथ ही नीमच, रतलाम, उज्‍जैन, आगर मालवा एवं शाजापुर जिले की राजस्‍व सीमा में बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

*फोटो :~ जिला कलेक्टर अदिति गर्ग*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!