Breaking News in Primes

सनी सिंह की विधानसभा अध्यक्ष की देवदारी बनी चर्चा का विषय।

ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को नहीं जिता पाए थे स्वयं की पंचायत।

0 363

सनी सिंह की विधानसभा अध्यक्ष की देवदारी बनी चर्चा का विषय।

 

ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को नहीं जिता पाए थे स्वयं की पंचायत।

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली

 

हाल बता रहे हैं सीधी जिले धौहनी विधानसभा क्षेत्र के मझौली ब्लाक की जहां विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह चंदेल (सनी) दावेदारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

लोगों की माने तो कांग्रेस के पतन का कारण खुद वा खुद कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य बने हुए हैं? जो निजी स्वार्थ के लिए कब कहां कैसी पलटी मार दें यह कुछ कहा नहीं जा सकता।जो अपनी पंचायत से पार्टी को नहीं जिता पाए यहां तक की स्वयं की पंचायत सहित अगल-बगल की पंचायतों जहां तक इनका प्रभाव रहा कांग्रेस को विधानसभा 2023 लोकसभा 2024 में भारी मतों से मात खानी पड़ी जबकी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले स्वयं कई वर्षों से मझौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बता दे की विधानसभा चुनाव 2023 के वर्षों पूर्व मझौली ब्लॉक के युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी नेबूहा निवासी अभिषेक सिंह चंदेल (सनी) को सौपी गई उसे समय पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के तर्ज पर सक्रियता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जोश भरते हुए युवा कांग्रेस के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस को उभारने का काम किए लेकिन जैसे-जैसे विधानसभा व लोक सभा चुनाव नजदीक आने लगे ना जाने किसकी नजर लगी थी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का जोश और सक्रियता विलीन होती गई और अंत में परिणाम यह आया कि विधानसभा चुनाव 2023 में ब्लॉक से कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग बीस हजार तथा लोकसभा 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 50 हजार मतों से मात खानी पड़ी। इतना ही नहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह के ग्राम पंचायत सहित ग्राम पंचायत से जुड़ी कई ग्राम पंचायत में कांग्रेस भारी मतों से पराजय मिली थी। भले ही चाहे धन- बल से अपने पक्ष की आदिवासी महिला सरपंच को जिताने में सफलता प्राप्त कर लिए हों। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा होना स्वाभाविक हैं कि जिन्होंने ऐसा परिणाम पार्टी को दिया है अब किस हैसियत से विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं?

 

 

ऐसा भी नहीं है कि क्षेत्र में इनका प्रभाव नहीं है श्री सिंह के पिता नेबूहा ग्राम पंचायत से सचिव नियुक्त हुए थे जो कई वर्षों तक यहां पदस्थ रहते हुए लोगों की बीच अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए थे जो वर्तमान में गृह निवास के ग्राम पंचायत से जुड़ी धनौली ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं लेकिन दोनों ही ग्राम पंचायतों से कांग्रेस को विधानसभा 2023 लोक सभा 2024 में भारी मतों से मात खानी पड़ी। जिसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं कुछ लोगों का कहना है कि अतिरिक्त लाभ के लालच में युवा कांग्रेस जो चुनाव के पहले काफी सक्रिय थी चुनाव के समय सायद बाजी पलट दिए। वहीं कुछ की माने तो ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सनी सिंह के पिता सचिव पद पर पदस्थ रहते हुए काफी भ्रष्टाचार को अंजाम दे रखे थे? क्योंकि लहर भाजपा की थी जिस कारण पिता पर कार्यवाही व जेल जाने के भय से उनको सिद्धांत से हटना पड़ा क्योंकि भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले कुछ सचिव अभी भी जेल की हवा खा रहे हैं। कारण चाहे जो भी हो पर ऐसी हालातो में अभिषेक सिंह सनी की विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर लोगों के बीच चर्चा व्याप्त है साथ ही चुटकियां भी कैसी जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!