Breaking News in Primes

जिलाधिकारी द्वारा बैनामा विलेखों का किया भौतिक सत्यापन

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से 04 विक्रय विलेख संख्या-2305/2025, 2109/2025, 1941/2025 संख्या-1940/2025 का सत्यापन किया गया जिसमें से संख्या-2109/2025,1941/2025 व विलेख संख्या-1940/2025 में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण दिनांक 25.06.2025 को सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं उपनिबन्धक मंझनपुर के साथ किया गया। जिसमें से एक विक्रय विलेख संख्या-2305/2025 मौजा नेवारी लिंक सड़क सटी हुई और आबादी से 100 मीटर के दूर दर्शाया गया जबकि विक्रय विलेख जिसमें कृषि का बैनामा हुआ है। मौके के अनुसार विक्रीत कृषि भूमि नेवारी लिंकमार्ग एवं आबादी से लगी पायी गयी है। कलेक्टर दर सूची के प्रावधानों से आंगणित करने पर 1,23,500-00 रू० राजस्व कमी पायी गयी। जिसकी वसूली हेतु सहायक आयुक्त स्टाम्प को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!