Breaking News in Primes

अतिक्रमणकारियों को नोटिस मिलने से व्यापारियों में हड़कंप 

0 142

चांपा तहसीलदार के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दिया अतिक्रमणकारियों को नोटिस , नोटिस मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

जांजगीर-चांपा – नगर में कुछ दिनों पहले हुए चांपा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान नगर में लोगो के द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायता हुई थी जिस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मामले को प्रमुखता से लेकर अपने सख्त तेवर लेकर अधिकारी आज मार्केट में उतरे और व्यापारिक दृष्टिकोण से लोगो की समस्या पर ध्यान देते हुए अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते नजर आए और सभी को नोटिस जारी कर अपना अपना अतिक्रमण हटा लेने की बात कही गई है।

 

 

चांपा नगर के सबसे ज्यादा व्यस्तम प्रमुख मार्ग बैरियल चौक से लेकर बरपाली चौक तक से व्यापारियों द्वारा जिसने भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया है उन सभी को अपने अतिक्रमण को हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा जाप्त की कार्यवाही की जाएगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी उन लोगों की होगी ऐसा समझाइश तहसीलदार प्रशांत पटेल के साथ नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर,पालिका के कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर ,पालिका आर आई डिंडोर ने दी तो वही आदेशों का पालन करने की समझाइश थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने दी वही आज इस पहल में नगर पालिका का पूरा अमला जुटा हुआ था।

 

 

नई पहल

 

तहसीलदार ने बताया कि शासन द्वारा लोगो के व्यापार में सुविधा प्रदान करने के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है उसी तारतम्य में नगर पालिका के समीप पौनी पसारी योजना के तहत व्यापार संचालन के लिए हाट बाजार की व्यवस्था की गई है जहां कोई फुटकर व्यापारी अपने सामग्री को लाकर वहां अपना व्यापार संचालित कर सकता है जिससे उसे अपने व्यापार को करने में सुविधा मिलेगी। इस के तहत बैरियल चौक के पास लगने वाले फल , सब्जी और मीट मार्केट के व्यापारियों को समझाया गया है कि अगर आप अपने व्यापार करने अतिक्रमण को हटा लीजिए और नहीं तो शासन द्वारा निर्धारित जगह पौनी पसारी की जगह पर अपनी दुकान संचालित करनी होगी। वही कुछ रोड किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियों से कल से पौनी पसारी में दुकान लगाने की बात कही जो कि अपने आप में एक नई पहल सिद्ध होगी।

 

अवैध अतिक्रमण की जगह से लगता है जाम। नगर के प्रवेश द्वारा पर ही आपको काफी रेलम पेल जैसा जाम लग जाता है जहां से घटना दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा से ही बन जाती रही है। और इसके पीछे की वजह एक मात्रा दुकानों के बाहर के अतिक्रमण होने के बाद से समान लेने आए ग्राहकों द्वारा गाड़ी खड़े करने के बाद ही ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है।

आप देखेंगे कि लायंस चौक से बरपाली चौक तक या उससे आगे भी शासन द्वारा निर्मित सभी फुटपाथ पर किसी ना किसी के द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। चाहे वो व्यापारी हो या फिर ठेले और गुमटी वाले हो। अब आप ही बताइए कि आम व्यक्ति चले तो चले कहां।

अब देखना यह है कि आज प्रशासन द्वारा बांटे गए नोटिस का कितना पालन होता है और प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!