Breaking News in Primes

पल्सर सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से की लुट

0 24

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी:  कोखराज थाना क्षेत्र में पल्सर बाइक सवार असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर लूट की है,बाइक सवार बदमाशो ने बाइक सवार युवकों को गाड़ी रोककर पहले मारा पीटा,उसके बाद उसका आईफोन और लगभग 4 हजार रुपए लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।पीड़ित युवकों में इसकी लिखित तहरीर कोखराज पुलिस से की है,पुलिस पीड़ित का मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशो की तलाश में जुटी हुई है।

वॉर्ड 12 कृष्णा नगर के दरवेशपुर के पास राम वनगमन मार्ग में सोमवार बीती रात में दरवेशपुर के अनुज त्रिपाठी अपने साथी राहुल पांडे के साथ रोही बाईपास की तरफ जा रहे थे तभी अचानक पल्सर बाइक पर सवार 4 बदमाश आए और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी और मारपीट शुरू कर दी,मारपीट के दौरान अनुज को चोट आई है,वही बदमाश अनुज का आईफोन मोबाइल और राहुल के जेब में रखा हुआ लगभग 4 हजार रुपए लूट लिए और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोखराज थाना और भरवारी चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया और उसकी लोकेशन ट्रेस की,पुलिस मामले की जांच व बदमाशो की तलाश में जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!