*तात्कालिक सिमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार होंगे रुस्तम जी अवार्ड से सम्मानित*
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा के. एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2021-22 हेतु पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की आदेश सूची जारी की गई है । जिसमें पन्ना जिले के गुनौर थाने में पदस्थ निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार तात्कालिक थाना प्रभारी सिमरिया का *विशिष्ट श्रेणी* में पुरस्कृत करने हेतु चयन किया गया है उन्हें उक्त पुरस्कार के तहत ₹50,000 /- एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2021- 2022 में सिमरिया थाना में पदस्थापना के दौरान निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
गौरतलब है की मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय भोपाल के राजपत्र में निहित प्रावधानों के अंतर्गत के. एफ. रुस्तमजी पुरस्कार पुलिस बल के साहसिक कार्यों एवं मानव सेवा की भावना को सम्मानित करने के उद्देश्य प्रदाय किया जाता है।