Breaking News in Primes

ऑपरेशन सिन्दुर ने भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया–प्रभारी मंत्री

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

प्रभारी मंत्री ने महिला प्रधानों एवं समूह की महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उद्यान उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ0प्र0/जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा बुधवार को जिला पंचायत, मंझनपुर के रत्नावली सभागार में पुण्य श्लोका मातोश्री रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर आयोजित जिला पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर महिला प्रधानों एवं समूह की महिलाओं द्वारा किये गये अच्छे कार्यों पर प्रभारी मंत्री ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश अपनी प्राचीन संस्कृतिक विरासत, ज्ञान-विज्ञान व आध्यात्म की बदौलत विश्व गुरू था। मुगलकाल और अंग्रेजी शासन के दौरान इसमें गिरावट आयी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने पुराने गौरव एवं वैभव को पुनः प्राप्त कर समृद्ध बन रहा है। उन्हांने कहा कि अंग्रेजी शासन में भारतीय संस्कृति, घरेलू उद्योग और यहां की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में हमारा देश सांस्कृतिक रूप से तथा ज्ञान-विज्ञान में बहुत ही समृद्ध था। नारी शक्ति को भारत मे उच्च स्थान हासिल था। लेकिन मुगलकाल में हमारे समाज में सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह, जौहर प्रथा, विधवा विवाह न होना, विधवा को सम्पत्ति से बेदखल करना, निसंतान स्त्री को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार न देना जैसी अनेकों बुराइयां और कुरीतियां आ गईं। अहिल्याबाई होल्कर जी इन बुराईयों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनका जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद विधवाओं को सम्पत्ति में अधिकार दिलाया। दुनिया में जब कहीं पर भी महिलाओं को अधिकार नहीं थ, उस समय अहिल्याबाई होल्कर हमारे देश में शासक बनी। उनका शासन व्यवस्था लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को स्थापित करता है। उन्होंने जलाशय, बांध बनवाये, इंदौर जैसे नगर की स्थापना की। शिक्षा में भी उनका बहुत ही योगदान रहा। पहली बार अहिल्याबाई होल्कर ने युद्ध के दौरान नष्ट हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने, सैनिकों की विधवाओं को आर्थिक मदद देने, आदिवासी क्षेत्रों व सुदूर ग्रामीण इलाकों में कुटीर उद्योग लगाने, मार्केटिंग की व्यवस्था करना, महिलाओं की सुरक्षा, लड़कियों का विवाह कराना आदि व्यवस्थाएं 800 वर्ष पहले अपने शासनकाल में करायी थीं। सुशासन की प्रणेता और जनहित के कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता की उपाधि मिली। उनके जीवन और कर्तव्य पथ से आज भी प्रेरणा मिलती है। उनका देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास में बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा कि मुगलकाल के दौरान सोमनाथ, काशीविश्वनाथ, द्वारिकाधीश आदि मंदिरों को नष्ट किया गया था, जिसका जीर्णोद्धार अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया। उन्होंने सनातन संस्कृति को समृद्ध किया, उनका जीवन नारी शक्ति का प्रतीक है। उनके द्वारा प्रशासनिक कार्य, समाज सुधार, भारतीय संस्कृतिक एवं विरासत के लिए किया गया योगदान अविस्मरणीय है। अहिल्याबाई होल्कर समाज, शासन एवं सुशासन के लिए आदर्श स्वरूप हैं तथा त्याग, धर्म एवं सुशासन की प्रतिमूर्ति भी हैं। वह बहुत बड़ी शिवभक्त थी। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध महेश्वर की साड़ी और महेश्वर बांध के निर्माण में उनका योगदान था।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 800 वर्षों के बाद आज देश में अगर कोई अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास को महत्व दिया और मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रहें। देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन, महिलाओं को मुक्त रसोई गैस, गरीबों का मुक्त इलाज आदि की व्यवस्था उन्होंने की है। अहिल्याबाई होल्कर और नरेंद्र मोदी के शासन को और उनके लोकहितकारी कार्यों को इतिहास हमेशा याद रखेगा। मोदी जी और योगी जी की शासन व्यवस्था पूरी तरह से लोक कल्याण को समर्पित है। गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा। देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया जा रहा है। वर्ष 2014 के पहले जो देश विश्व में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी, आज मोदी जी के नेतृत्व में वह चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश बहुत मजबूत हुआ है, कोई भी देश हमारी तरफ ऑख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता, इसका जीता-जागता प्रमाण है, ऑपरेशन सिन्दूर”।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर चायल विधायक पूजा पाल, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं लाल बहादुर, अध्यक्ष को-ऑपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!