Breaking News in Primes

चायल विधायक कार्यालय तिल्हापुरमोड़ में पाल समाज ने भरी हुंकार

0 65

News By- हिमांशु उपाध्याय

31 मई को पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का 300वीं जयंती पर होगा अनावरण

मंझनपुर। चायल तहसील के तिल्हापुरमोड़ स्थित विधायक पूजा पाल के कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें 31 मई को पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रयागराज के दारागंज में कार्यक्रम आयोजन की जानकारी दी गई।

प्रतिनिधि सुरेश पाल ने बताया कि विधायक चायल पूजा पाल द्वारा 31 मई को दारागंज प्रयागराज में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। डिप्टी  सीएम द्वारा पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपस्थित लोगों से अपील करते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी देने की बात कही गई। इस दौरान सुरेश पाल, संतोष पाल, अशोक पाल, शुभम पाल सटई, बांके लाल, सतीश पाल, उमाकांत पाल, संजय पाल, साजू पाल, चौबे पाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!