Breaking News in Primes

गांव में जर्जर रास्ते, बंद पड़ी पानी की टंकी, भाकियू अंबावता का धरना, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

0 7

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बिदनपुर ककोड़ा में आधारभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गांव की दुर्दशा को उजागर करते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि बिदनपुर ककोड़ा गांव में बड़के पुल से काली माता मंदिर होते हुए कोरियाना और शंकर जी के मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार, हीरा महाजन के घर से सुभाष कुमार होते हुए अंबिका पांडेय के स्कूल तक जाने वाला रास्ता भी वर्षों से बदहाल है और मरम्मत की बाट जोह रहा है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पानी के लिए ग्रामीणों को आज भी दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह न सिर्फ योजना की असफलता को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को भी दर्शाता है।

भाकियू अंबावता ने ज्ञापन में मांग की है कि संबंधित विभागों के माध्यम से इन समस्याओं की तत्काल जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता बनी हुई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत स्तर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब किसान संगठन के साथ मिलकर आवाज उठाई जा रही है, ताकि शासन-प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए समस्याओं पर संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा राम प्रकाश पाठक, बुद्ध प्रकाश, मुन्ना लाल, शिव शरण, उर्मिला देवी महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमार समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!