Breaking News in Primes

एक देश एक चुनाव से देश का होगा विकास, एक देश एक चुनाव देश की जरूरत बन गई- प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

0 18

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री जी ने ओसा चौराहे पर भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के किये गये अपमान के सम्बन्ध में हो रहें धरना प्रदर्शन स्थल पर स्वयं पहुचकर जानकारी प्राप्त की और इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा|

प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उद्यान/कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा आज विकास खण्ड-मंझनपुर के सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जागरूक हों। उन्हांने कहा कि एक देश एक चुनाव से देश का विकास होगा। उन्हांने कहा कि आज एक देश एक चुनाव देश की जरूरत बन गई है, यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आन्दोलन बन चुका है। अगर हम चाहते हैं कि भारत 2047 तक एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनें, तो हम बार-बार होने वाले चुनावों से बचते हुए संसोधनों का समुचित उपयोग करना होगा। उन्हांने यह भी बताया कि बार-बार चुनाव होने से न केवल समय और न धन की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक संसाधनों का बंटवारा भी विकास कार्यों से ध्यान हटा देता है। हर बार चुनाव कराने पर हजारों करोड़ रूपये खर्च होते है। शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों को उनके मुख्य कार्यों सें हटाकर चुनाव कार्यों में लगाया जाता है, जिससे शिक्षा और प्रशासन पर असर पड़ता है। अगर चुनाव एक साथ कराया जाय तो यह खर्च बचाया जा सकता है एवं उन पैसों को देश के विकास में लगाया जा सकता है।

इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा ओसा चौराहे पर भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के किये गये अपमान के सम्बन्ध में हो रहें धरना प्रदर्शन स्थल पर स्वयं पहुचकर जानकारी प्राप्त की और इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, विधायक चायल श्रीमती पूजा पाल, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी श्रीमती कविता पासी, नगर पंचायत अध्यक्ष अझुआ श्रीमती शान्ती कुशवाहा, श्री बीरेन्द्र फौजी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता एवं भोले शंकर सहित अन्य सम्बन्धित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!