Breaking News in Primes

आयोजित भागवत कथा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से उमड़ा जनसैलाब।

0 182

आयोजित भागवत कथा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से उमड़ा जनसैलाब।

 

राष्ट्रीय स्तर के नेता व जिले भर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित10 हजार के करीब लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के मझौली नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस थाना मझौली के पीछे आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ के समापन विगत 16 अप्रैल संपन्न हुआ इसके उपरांत 17 अप्रैल दिन गुरुवार को हवन पूजन, कन्या व ब्राह्मण भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया।जहां लगभग 10 हजार के संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किए। जिसमें राष्ट्रीय स्तर नेता, पूर्व विधायक, जिला स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। भंडारा दोपहर 12 बजे से चालू किया गया जो रात लगभग 11 बजे तक चलता रहा।

बता दें कि कथा का शुभारंभ 10 अप्रैल को विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया था जहां 7 दिनों तक सुनियोजित ढंग से लोगों को कथा का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया। आठवे दिन 17 अप्रैल को हवन पूजन कन्या व ब्राह्मण भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त प्रेमी ,लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर कार्यक्रम की जमकर सराहना भी किये।

 

*पतल की पतली में भरोसा गया रुचि कर प्रसाद*

आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भंडारे में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए यहां लोगों को जमीन पर बैठा पत्तल की पतली में रुचिकर प्रसाद, पूड़ी ,तीन तरह की

सब्जी,दाल,चावल,सलाद, बूंदी,फल परोस जमीन में बैठाकर लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। जहां अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी लोगों के बीच बैठकर प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किये। तथा आयोजक भक्तगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

 

*हनुमान मंदिर के पास हुआ विसर्जन*

आज 18 अप्रैल को सुबह-सुबह उत्साह पूर्वक कार्यक्रम स्थल पर लोग एकत्रित हो कथा स्थल पर प्रतिस्थापित देवी देवताओं का विसर्जन मझौली क्षेत्र कि पश्चिम दिशा में सीधी शहडोल सीमा बनाने वाली पवित्र बनास नदी में जहां तट पर प्राचीन मंदिर में संकट मोचन वीर बजरंगबली प्राचीन मूर्ति स्थापित है किया गया इस दौरान भी आयोजक भक्तिगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक , लोग व सहयोगीगण सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे।

 

*थाना प्रभारी ने जताया आभार*

 

कथा के इस सफल आयोजन को लेकर दंडी संन्यासी महाराज जी, कथावाचक ध्रुव जी, सभी साधू सन्त, भजन गायक ,वादक मंडली के कलाकारो (जो बनारस यूपी से आएं हुए थे),दूर दराज से कथा श्रवण करने व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने आए नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, आयोजक धर्म प्रेमी भक्तों,सहयोगियों, के साथ उन सभी जनता जर्नादन का जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर कथा श्रवण किये तथा कार्यक्रम को सफल सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किये आयोजक धर्म प्रेमी भक्तों के तरफ से थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह द्वारा तहे दिल से आभार ज्ञापित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!