Breaking News in Primes

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर की नारे बाजी

0 45

*नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर की नारे बाजी*

 

*ओम सोनी भवानीमंडी*

भवानीमंडी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को स्थानीय गांधी सर्किल पर ईडी द्वारा की गई द्वेषता पूर्ण कार्यवाही को लेकर जमकर नारेबाजी के साथ ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को मनमाने ढंग से और अन्यायपूर्ण तरीके से जब्त करने और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को लेकर जमकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, मंडी अध्यक्ष सुदीप सालेचा आदि कांग्रेस नेताओं ने नारे बाजी के साथ कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं है बल्कि एक सुनियोजित तरीके से की गई मनमानी द्वेषता पूर्ण कार्यवाही है।

इस केस में संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और हमारी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हाल ही में आरोप पत्र दाखिल करना सरकार की शक्ति का एक भयावह दुरुपयोग दर्शाता है ज्योकि लोकतांत्रिक में विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है और सत्तारूढ़ सरकार द्वारा राजनीतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है जो पूरी तरह से असंवैधानिक है यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है इसको लेकर कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम इसे फिर से लड़ेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अपरिहार्य हैं।

ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से यह धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता, पंचायत राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, संगठन महामंत्री कालूलाल सालेचा,ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुदीप सालेचा सरपंच रोड सिंह राठौड़,मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह लोर, मदरसा बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद सलीम खान, सेवादल जिला कोऑर्डिनेटर अविनाश परमार, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व पार्षद करुणा देवी, नीता खत्री, अभिभाषक लोकेश गुप्ता आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

001 विजिअल ~ धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेजन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!