Breaking News in Primes

विश्व बंजारा दिवस में निकाला गया भव्य शोभायात्रा समाज के हजारों लोग शामिल हुए

0 55

शिवरीनारायण

शिवकुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

 

विश्व बंजारा दिवस में निकाला गया भव्य शोभायात्रा समाज के हजारों लोग शामिल हुए

 

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के

महानदी किनारे रामघाट स्थित नायक बंजारा समाज की मंदिर और भवन है जहां मंचीय कार्यक्रम हुआ सभी अतिथियों ने विश्व बंजारा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की

विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर विगत वर्ष की भाँति नायक बंजारा महासभा द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शन रैली श्री राम जानकी गुरुनानक देव नायक मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नटराज चौक से अम्बेडकर चौक से पुराना रपटा रोड से राम घाट होते वापस मन्दिर पहुंचे जिसमे तीन राज्य उड़िसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों से आये महिला पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाच गान करते नगर भ्रमण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े थे कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष गोकुल नायक एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, इंजी.रवि पाण्डेय नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत , मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला,नरेंद्र कौशिक , सामाजिक कार्यकर्ता सरोज सारथी, राममोहन साहू, गौरव केशरवानी सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे गुरुनानक देव के तैल्य चित्र पर धूप दीप पुष्प माला अर्पित कर प्रारंभ किया साथ ही महिला समूह द्वारा लड़ी नृत्य एवं पुरुषों द्वारा डंडा एवं फ़ाग नृत्य व बच्चों द्वारा मनमोहक बंजारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही प्रतिभावान प्रतिभागियों एवं अथितियों मीडिया कर्मियों को गमछा एवं मेमोंटो से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि अम्बेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा की ओर प्रकाश डालने की जरूरत है तथा पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने नशापान से समाज को दूर रहने की बात कहि तथा इंजी रवि पांडेय ने शायराना अंदाज में समाज को संगठित रहने की बात कहि नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत ने विश्व बंजारा दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन युवा महासभा अध्यक्ष डॉ चन्द्रभान नायक ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नायक सहित आयोजन में मध्यप्रदेश उड़ीसा छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हुए…

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!