Breaking News in Primes

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 10 अप्रैल से।

0 100

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 10 अप्रैल से।

 

सीधी/मझौली

क्षेत्र वासियों के सहयोग से सार्वजनिक रूप से सभी वर्ग ,समुदाय के लोगों द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 पुलिस थाना मझौली के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ 10 अप्रेल 2025 दिन गुरुवार से दंण्डी संन्यासी बालयोगी अनंत श्री विभूषित परमहंस परिब्राजकाचार्य निर्भयानंद सरस्वती प्रतिवाद भयंकर आचार्य जी महाराज धर्म संघ काशी सम्पति तिलक नगर पडरा जिला सीधी मध्य प्रदेश के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। कथा का संचार कथा व्यास परम श्रद्धेय नागेंद्र किंकर ध्रुव जी के मुखारविंद से सु मधुर ध्वनि में प्रतिदिन 10 अप्रेल से 16 अप्रैल तक अपराह्न 3 से शाम 6 तक किया जाएगा। जहां पूजन पारायण प्रतिदिन सुबह 7 से 12 तक संपन्न कराया जाएगा। कथा का शुभारंभ 10 अप्रैल दिन गुरुवार को विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। प्रसाद वितरण व भंडारा 17 अप्रैल 2025 को संपन्न होगा। आयोजक गणों द्वारा कलश शोभा यात्रा में शामिल हो यात्रा को सफल बनाने तथा कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने क्षेत्र वासियों से अपील की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!