Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: कौशांबी में अधूरी पड़ी पानी की टंकी, 2024 में हर घर जल पहुंचाने का सपना हो रहा है अधूरा

0 16

News By- नितिन केसरवानी

चायल विधानसभा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी हर घर जल हर घर नल का  जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जिले के चायल विधानसभा के नेवादा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहुगरी भगवानपुर, बहुंगरा,में बनने वाली पानी की टंकी का निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है, जब कि सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर को नल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था। ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर बहुगरी, में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से काम अधर में लटका हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है और निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद पानी की टंकी पूरी नहीं हो सकी है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह योजना ठप पड़ी हुई है इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन ना तो निर्माण कार्य में तेजी आई है और ना ही किसी अधिकारी व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई  गांव के ग्रमिणो ने कई बार स्थानीय अधिकारियों से इस मुद्दे की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिले के जिलाधिकारी महोदय से  मांग  है कि इस योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पानी की टंकी का निर्माण जल्द जल्द पूरा हो सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!