Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने 03 आई0जी0आर0एस0 शिकायतों के निस्तारण का स्वंय मौके पर पहुॅचकर किया भौतिक सत्यापन

0 107

News By- हिमांशु उपाध्याय

निरीक्षण के दौरान पाये गये अतिक्रमण को तत्काल हटवाने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के दियें निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-40017425004404 शिकायतकर्ता बृजेश कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम-ख्वाचकीमई परगना कड़ा तहसील-सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा गाटा संख्या-313 बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण आंशिक सही पाया गया। जिसमें बंजर भूमि पर हो रहे निर्माण को रोक दिया गया, परन्तु वहां पर एक अन्य अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया था। जिसके सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरूद्व कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी सिराथू को निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित नायब तहसीलदार को तत्काल अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए अवगत कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियां के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-40017425005721 शिकायतकर्ता अजय मणि तिवारी पुत्र स्व0 संतोष प्रसाद निवासी ग्राम दारानगर परगना कड़ा तहसील सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण सही पाया गया। उभयपक्षो को सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर अवैध अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी। अधिशाषी अधिकारी दारानगर कड़ाधाम को निर्देशित किया गया कि इनके निर्माण के सम्बंध में नोटिस निर्गत करें यदि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता तो न्यायालय उप जिलाधिकारी सिराथू के यहां सी0पी0सी0 की धारा 133 के अन्तर्गत आख्या प्रस्तुत करते हुए अवगत कराने एवं सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-12174250034026 शिकायतकर्ती प्रेमा देवी व जलामती व शीला आदि निवासी ग्राम हकीमपुर मर्का परगना कड़ा तहसील सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा गाटा संख्या 147 बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण  सही नही पाया गया। बंजर भूमि पर अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया था। जिसके सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरूद्व कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी सिराथू को निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित नायब तहसीलदार को तत्काल अस्थायी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए आख्या प्रस्तुत करने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!