Breaking News in Primes

ग्राम दोगांवा में अज्ञात कारणो के चलते महिला ने फांसी लगाई 

0 454

ग्राम दोगांवा में अज्ञात कारणो के चलते महिला ने फांसी लगाई

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

 

कसरावद के ग्राम दोगावा मे अज्ञात कारणो के चलते महिला सपना पत्नी शिवेंद्र, उम्र 27 वर्ष, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात 10:00 बजे की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई की।

शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है और आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!