Breaking News in Primes

स्पा सेंटर की आड़ मे देह व्यापार करने वाले 5 महिलाओ तथा 6 पुरषों पर मामला पंजीबद्ध* सीधी जिले के द थाई स्पा सेंटर में छापे मारी की पुलिस ने दी जानकारी।

0 244

स्पा सेंटर की आड़ मे देह व्यापार करने वाले 5 महिलाओ तथा 6 पुरषों पर मामला पंजीबद्ध*

 

सीधी जिले के द थाई स्पा सेंटर में छापे मारी की पुलिस ने दी जानकारी।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलाय गायत्री तिवारी के नेतृत्व में सीधी पुलिस नें, स्पा सेंटर की आड़ मे देह व्यापार करने वाले 5 महिलाओ तथा 6 पुरुषों को हिरासत मे लेकर मामला पंजीबद्ध किया है।मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी को थाना प्रभारी जमोडी उनि दिव्यप्रकाश त्रिपाठी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के दक्षिण करौदिया इलाके में द थाई स्पा सेन्टर में कुछ मसाज सर्विस की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैँ। तत्पश्चात उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय थाना प्रभारी जमोड़ी के बताये स्थान उमेश कुमार सिंह के काम्प्लेक्स में संचालित द थाई स्पा सेन्टर में पुलिस बल नें रेड कार्यवाही की जो स्पा सेन्टर के अंदर काउण्टर नुमा केविन में एक व्यक्ति दस्तयाब हुआ जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुदर्शन गुप्ता पिता सपन गुप्ता उम्र 40 साल निवासी ग्राम उसरा थाना सिंहपुर जिला सतना का होना बताया तथा स्वयं को स्पा सेन्टर का मैनेजर होना बताया। उसके पश्चात स्पा सेन्टर के कमरों की तलाशी ली गई जिसमें 5 महिलाओं के साथ 5 पुरुष आपत्ति जनक हालत में मिले साथ ही आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई जिसे विधिवत जप्त किया गया । उक्त व्यक्तियों का यह कृत्य अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धा 4. 5. 6 के तहत् दण्डनीय पाये जाने से आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध अपराध की कायमी की जाकर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए सभी महिला पुरुष भारतीय नागरिक हैं, जिसमे 3 महिलाएं पश्चिम बंगाल एक महिला उत्तर प्रदेश तथा एक महिला मणिपुर की है एवं पुरुष सीधी व सतना जिले के निवासी हैँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!