Breaking News in Primes

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में एक लाख की घूस लेते पकड़ाया पटवारी* *भूमि बंटवारे के लिए मांगी, EOW ने दबोचा, पहले भी ले चुका था एक लाख*

0 849

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में एक लाख की घूस लेते पकड़ाया पटवारी*

*भूमि बंटवारे के लिए मांगी, EOW ने दबोचा, पहले भी ले चुका था एक लाख*

इंदौर । पीथमपुर में तैनात पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी पहले भी एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था। मामला बाणगंगा इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया और कैलाश नरवरिया की शिकायत से सामने आया। उन्होंने 21 फरवरी 2025 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

*मां और मामा की जमीन का था मामला*

शिकायत में बताया कि उनकी मां और मामा की6 पीथमपुर में स्थित जमीन का बंटवारा तहसीलदार कार्यालय में लंबित है। इस मामले में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के लिए पटवारी ने तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। EOW ने शिकायत के बाद विशेष दल का गठन किया।

*दूसरी किस्त लेते पकड़ा*

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही एक लाख रुपए ले चुका है और दूसरी किस्त के लिए दबाव बना रहा था। टीम ने योजना के तहत शिकायतकर्ता को पटवारी के कार्यालय भेजा। आरोपी ने पीथमपुर के हाउसिंग चौराहा स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास अपनी गाड़ी में एक लाख रुपए लिए। शिकायतकर्ता के संकेत मिलते ही EOW की टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!