Breaking News in Primes

पूज्य आचार्य श्री 108 महाराज जी के प्रथम समाधि दिवस पर कैंसर जागरूकता एवं नि संतान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया 

0 59

पूज्य आचार्य श्री 108 महाराज जी के प्रथम समाधि दिवस पर कैंसर जागरूकता एवं नि संतान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

 

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

 

गंजबासौदा। विश्व कैंसर दिवस एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 श्री विद्यासागर जी महाराज श्री के प्रथम समाधि दिवस पर स्थानीय महावीर विहार में भारतीय जैन संगठन, अखिल भारतीय महिला परिषद, महिला जैन मिलन, गिरिराज वेदांत महिला मंडल, इनरव्हील क्लब के संयुक्त प्रयास से कैंसर जागरूकता एवं नि: संतान जागरूक शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें अतिथि के रूप में अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल से नि: संतान रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी अग्रवाल एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव मौजूद रहीं।

सेमिनार का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया।

डॉक्टर पल्लवी अग्रवाल ने नि: संतान रोगों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए, जानकारी दी। इसके पश्चात डॉक्टर नेहा गुप्ता ने कैंसर रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में बढ़ते महिलाओं में कैंसर रोगों की प्रति जागरूक रहने की बात कही।

दोनों डॉक्टरों ने सभी उपस्थित महिलाओं को सावधानी एवं जागरूकता दिखाते हुए यह भी कहा कि कोई भी महिला इस तरह के लक्षण महसूस होते ही वैगर देरी करें, विशेषज्ञ डॉक्टर से शीघ्र ही संपर्क करें। इसके पश्चात दोनों डॉक्टरों ने उपस्थित महिलाओं से उनके मन के विचारों एवं उनके सवालों के जबाब भी दिए। और ओपीडी में महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया। इस सेमिनार को पांच महिला मंडलों ने आयोजित किया था। इस दौरान 200 से अधिक महिला मंडल की सदस्य एवं आम महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!