सीधी पुलिस नें जागरूकता हेतु किया व्यापक प्रचार प्रसार,सार्वजनिक स्थान पर लगवाए गए बैनर पोस्टर। *11 फरवरी तक निरन्तर चलाया जाएगा विशेष साइबर जागरूकता अभियान*
*अभियान “सेफ क्लिक”*
सीधी पुलिस नें जागरूकता हेतु किया व्यापक प्रचार प्रसार,सार्वजनिक स्थान पर लगवाए गए बैनर पोस्टर।
*11 फरवरी तक निरन्तर चलाया जाएगा विशेष साइबर जागरूकता अभियान*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
साइबर अपराधों की रोकथाम व आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 1फरवरी 2025 से प्रारम्भ कर 11.फरवरी 2025 तक (सायबर सुरक्षा जागरूकता) ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान के अनुक्रम मे आज सीधी पुलिस नें अलग अलग थाना क्षेत्रो मे सार्वजनिक स्थानो मे पोस्टर बैनर लगा कर लोगो के बीच जागरूकता का प्रसार किया है। इसी क्रम में
थाना कोतवाली अंतर्गत निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के द्वारा मेगा ट्रेड फेयर कलेक्ट्रेट मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे लगभग 200 लोग मौजूद रहे।
थाना अमिलिया अंतर्गत ग्राम हरदी, पहाड़ी, उकसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उप निरीक्षक इंद्राज सिंह द्वारा उपस्थित सरपंच, सचिव, ग्रामीण जान संख्या लगभग 150 लोगो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
थाना बहरी अंतर्गत ग्राम अमरपुर मे सहायक उप निरीक्षक अवनीश चौधरी के द्वारा लगभग 140 की संख्या में सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण जन के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
थाना कुसुमी अंतर्गत कुसुमी बाजार एवं पोंडी बाजार मे सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह एवं डी के रावत के द्वारा लगभग 120 की संख्या में ग्रामीण जन व व्यापारी बंधु के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
साइबर सेल टीम द्वारा बास्केट बॉल ग्राउंड में टाटा कालेज के प्रचार्य, छात्र व खेल विभाग के लगभग 150 की संख्या में आये लोगो के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
थाना मझौली अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय मझौली व बस स्टैंड मझौली में सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह के द्वारा लगभग 300 की संख्या में,साथ ही पथरौला के गिजवार साप्ताहिक बाजार मे उप निरी0 प्रीती वर्मा के द्वारा लगभग 300 एवं चौकी परिसर माड़वास मे उप निरी0 केदार परौहा के द्वारा लगभग 55 कि संख्या में गणमान्य नागरिकों,यात्रियों एवं आम जनमानस के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
थाना भुईमाड़ अंतर्गत प्राथमिक शाला धुरिया मे निरीक्षक तेजभान सिंह के द्वारा 55 की संख्या में सरपंच सचिव तथा ग्रामीणजन के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
थाना कुसमी अंतर्गत भगवार चौराहा मे उप निरीक्षक भूपेश बैस के द्वारा 80 की संख्या में सरपंच, व्यापारी संघ के सदस्य एवं नागरिक बंधुओं के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत रामपुर नैकिन बस स्टैंड में उप निरीक्षक कप्तान सिंह के द्वारा लगभग 50 की संख्या में यात्रियों के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
थाना कमर्जी मे थाना परिसर में सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह के द्वारा पटपरा चौराहा में व्यापारी एवं नागरिक बंधु उपस्थित के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया जिसमे लगभग 120 लोग मौजूद थे ।
थाना चुरहट के वार्ड क्रमांक 04 व नेहरू तिराहा में उप निरीक्षक आशा सिलावट के द्वारा जागरूकता प्रचार प्रसार किया गया जिसमे लगभग 120 की संख्या में नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
सायबर टीम द्वारा बास्केटबॉल ग्राउंड पुलिस लाईन सीधी में सायबर सेल से कृष्णमुरारी द्विवेदी एवं टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी, क्रीड़ा अधिकारियो को बैनर पोस्टर लगा कर व्यापक रूप से सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
थाना जमोड़ी अंतर्गत पंचायत भवन चौफल कोठार मे सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह के द्वारा लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण जन के मध्य जागरूकता कार्यकरण किया गया।
बताते चलें कि 1फरवरी2025 से प्रारम्भ कर 11फरवरी 2025 तक (सायबर सुरक्षा जागरूकता) ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान में सीधी जिले मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर स्कूल एवं कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद के माध्यम से नगर/ग्राम रक्षा समितियों व सामुदायिक सहभागिता से व्यापक स्तर पर जिला व थाना स्तर तक सामुदायिक पुलिसिंग के सहयोग से आयोजित होंगे। डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान की व्यापकता प्रदान की जाएगी। उक्त अवधि में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा सायबर संबंधी अपराधों से सुरक्षा हेतु स्कूल, कॉलेज एवं जन सामान्य के साथ जनसंवाद तथा नगर रक्षा समिति, एनजीओ, बैंक, खेल विभाग, जिला पंचायत, व्यापारी संगठन तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सहभागिता के माध्यम से जागरूकता कार्यकम किये जायेंगे। इस दौरान पोस्टर, पेम्पलेट वितरण, वीडियो क्लिपिंग, सायबर मेला के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जावेगा।