Breaking News in Primes

Breaking : 1 नहीं मध्यप्रदेश के 6 और छत्तीसगढ़ 3 जिलें से जनपद अध्यक्ष जिलाबदर

0 405

Breaking : 1 नहीं मध्यप्रदेश के 6 और छत्तीसगढ़ 3 जिलें से जनपद अध्यक्ष जिलाबदर

 

जानिए किस राजनीतिक पार्टी से है जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ?

 

पुलिस प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने दिया आदेश, कई थानों में 21 से अधिक मामले हैं दर्ज

डिंडौरी । डिंडौरी जिले के करंजिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष निर्वाचन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संपन्न हुए । आपको बता दे कि करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे को कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उनके 22 वर्षों से चले आ रहे अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

 

चरण सिंह धुर्वे ग्राम तरेरा का निवासी है, उनके खिलाफ 2002 से लेकर अब तक कुल 21 मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। इन मामलों में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को धमकाना, मारपीट करना और शासकीय कार्यालयों में गाली गलौज जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

 

चार जनवरी को रेत ठेकेदार के कर्मचारियों से मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ा। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने यह आदेश दिया।

 

इन जिलों से एक साल के लिए जिलाबदर

कलेक्टर हर्ष सिंह ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक आरोपी चरण सिंह को आगामी एक साल तक डिंडौरी सहित पड़ोसी जिलों मंडला, जबलपुर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ राज्य के गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिलों की सीमा से जिलाबदर किया गया है। अगर इस समय सीमा में चरण सिंह आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था अधिनियम की धारा 14 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!