बगों लोक भारती की प्रथम दिवस सम्मेलन संपन्न।
बैतूल:बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र के बांग्ला भाषी हिंदू समाज के लोग एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से बांग्ला भाषी लोग सैकड़ो के संख्या में बैठक में उपस्थित हुए बैठक में राष्ट्रीय संगठन बंगो लोक भारती के तत् बधान में देश में विभिन्न समय से बसाए गए बांग्ला भाषी लोगों के समस्या के संबंध में विचार किया गया है। बैठक में मंगल परिवार, हरियाली कार्यक्रम पर विशेष चर्चा किया गया है आज प्रथम दिन कार्यक्रम प्रशिक्षण प्राप्त 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 200 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण दो चरणों में दिया गया है। जिसमें प्रदेश के 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुआ। कार्यक्रम में बगो लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री श्री बृजेंद्र पाल सिंह ,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, राष्ट्रीय सर्वोच्च प्रमुख श्री कृष्णा, बांगो लोक भारती के राष्ट्रीय संयोजक देव ज्योति , बांगो लोक भारती के प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार ,प्रदेश संयोजक संजीत राय ,आरएसएस के मध्य भारत प्रांत के बौद्धिक प्रमुख पंकज जी शर्मा उपस्थित थे। चोपना क्षेत्र के 32 ग्रामों के नागरिक उपस्थित रहे।