Breaking News in Primes

आराधना भारत गैस अमिलई सीधी के द्वारा गांव की रसोई कार्यक्रम आयोजित।

0 357

आराधना भारत गैस अमिलई सीधी के द्वारा गांव की रसोई कार्यक्रम आयोजित।

 

महिला उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी संचालिका द्वारा किया गया सम्मानित

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम गैस के निर्देश पर सीधी जिले में आराधना भारत गैस ग्रामीण वितरक अमिलई के द्वारा सेल्स आफीसर सतना अनुज कुमार, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा, व्यूरो चीफ दैनिक जागरण सीधी अखिलेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं संचालिका आराधना भारत गैस आराधना पाण्डेय, सरपंच पटना राजकुमारी, सरपंच कपुरी कोठार राजकली कोल, पूर्व जनपद सदस्य भगवानदीन, पूर्व सरपंच अमिलई रामलाल गोड़ की उपस्थिति में गांव की रसोई कार्यक्रम का आयोजन आज 1 दिसम्बर 2024 को आराधना भारत गैस अमिलई के परिसर में संपन्न किया गया। उक्त आयोजन के स्वाद प्रतियोगिता में अर्चना पाण्डेय, राखी सिंह, सुनीता सिंह, बुटान कोल, सुशीला उर्मलिया, सुमन तिवारी, शांति तिवारी, ज्योति तिवारी, रानी तिवारी ने भाग लिया। जिसमें अर्चना पाण्डेय प्रथम, राखी सिंह द्वितीय एवं सुमन तिवारी को तृतीय स्थान मिला। गांव की रसोई में स्वाद प्रतियोगिता में शामिल सभी महिलाओं को आराधना भारत गैस ग्रामीण वितरक अमिलई के संचालिका आराधना पांडे द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सेल्स आफीसर सतना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को गैस चलाने का तरीका, सुरक्षा के उपाय, केवाईसी कराने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि गैस चूल्हे से भोजन आसानी से बहुत कम समय में पक जाता है। स्वास्थ्य पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि लकड़ी से खाना बनाने में काफी समय लगता और बर्तन भी जल जाते हैं। लकड़ी के धुंए से मानव शरीर में भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि गैस चूल्हे पर जो पाइप लगी रहती वह काफी सुरक्षित होती है। किन्तु पांच वर्ष बाद पाइप खराब हो जाती है इस कारण नई पाइप का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान आराधना भारत गैस ग्रामीण वितरक अमिलई से बलराम पाण्डेय, राजकुमार सेन, मो. शाहजहां, विकास शुक्ला, पुष्पराज पाण्डेय, रविन्द्र उर्मलिया, शशिभूषण पाण्डेय, रोहित तिवारी, मुनेश शुक्ला, धर्मदास विश्वकर्मा, ओमकार कुशवाहा, प्रभाशंकर द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मेन्द्र तिवारी, अजय पाण्डेय सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!