Breaking News in Primes

शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का आइफा अवार्ड

0 64

अबुधाबी,

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनती रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया।

अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिये दियाग गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिये दिया गया, जबकि शबाना आजमी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(नेगेटिव रोल) का पुरस्कार बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स, सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल का गाना सतरंगा), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, भूपिंदर बब्बल, गाना अर्जन वैली फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) शिल्पा राव, गाना चलेया फिल्म जवान के लिये दिया गया। आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी, अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा का पुरस्कार करण जौहर को दिया गया।

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने ‘झूमे जो पठान’ पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। आईफा अवॉर्ड्स नाइट में रेखा, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा समेत कई सितारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगाये।

गौरतलब है कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी सिंह, और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे।

आईफा अवार्ड्स 2024 विजेताओं की पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – एनिमल

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (एनिमल)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान (जावन)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)

नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- बॉबी देओल (एनिमल)

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी

सिनेमा में 25 साल पूरे करने पर उपलब्धि- करण जौहर

सर्वश्रेष्ठ संगीत – एनिमल

सर्वश्रेष्ठ गीत- सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल गीत सतरंगा)

सर्वश्रेष्ठ गायक पुरुष- भूपिंदर बब्बल (एनिमल गीत अर्जन वेली)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ कहानी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ कहानी (रूपांतरित)- 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ गायिका महिला- शिल्पा राव (जवान गीत चालेया)

आईफा 2024 इस साल अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस इवेंट का खास आकर्षण शाहरुख खान रहे। शाहरुख खान अपनी खास अंदाज में आईफा 2024 को होस्ट करते नजर आए। शाहरुख का साथ करण जौहर और विक्की कौशल ने दिया। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी इस इवेंट के लिए खास परफॉर्मेंस देती नजर आईं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!