Breaking News in Primes

ऋषभ पंत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एमएस धोनी के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बने

0 56

नई दिल्ली
ऋषभ पंत गुरुवार 19 सितंबर को चेन्नई के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 39 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन एक बड़ी उपलब्धि उन्होंने इस दौरान अपने नाम कर ली। ऋषभ पंत भारत के लिए दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस लिस्ट में कई और खिलाड़ी भी हैं, लेकिन उनसे ज्यादा रन सिर्फ एक ही विकेटकीपर ने भारत के लिए बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन भारत के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए हैं। उन्होंने 17092 रन इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर बनाए। भारत के लिए अन्य कोई विकेटकीपर 4000 से ज्यादा रनों तक अभी तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अब ये रिकॉर्ड युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 4014 रन हो चुके हैं।

लिस्ट में तीसरा नाम सैयद किरमानी का है, जिन्होंने 3132 रन बनाए हैं और फारुख इंजीनियर 2725 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचें नंबर पर 2714 रनों के साथ नयन मोंगिया हैं और पूर्व कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ भी 2300 रन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बनाने में सफल हुए थे। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर 2000 से ज्यादा रन नहीं बना सका है। किरन मोरे 1848 और केएल राहुल 1804 रन अब तक बनाने में सफल हुए हैं।
एक विकेटकीपर के रूप में भारत के लिए सर्वाधिक रन
 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!