Breaking News in Primes

हारे बूथों पर सदस्य बनाकर तुष्टिकरण करने वालों को जवाब दें : शर्मा

0 57

भोपाल
 मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान हारे हुए बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बना कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जवाब दें।

शर्मा भोपाल जिले की संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लिए बलिदान देने वाला संगठन है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया। भाजपा कार्यकर्ता पद पाने के लिए नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा करने के लिए कार्य करते हैं। भाजपा का संगठन पर्व राजनैतिक पद पाने के लिए नहीं देश को ताकत देने के लिए है।

उन्होंने कहा कि संगठन शक्ति और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिस प्रकार मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाया है, उसी प्रकार भोपाल जिले के कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व पर सदस्यता का नया रिकार्ड बनाना है। भोपाल के हारे हुए बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जवाब देना है।

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए चुनावों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति को प्रदेश में नहीं चलने दिया। उसी प्रकार की सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर इतिहास बनाएं। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का यह सही अवसर है। पार्टी संगठन ने भोपाल जिले के लिए जो लक्ष्य रखा है, उस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाना है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!