Breaking News in Primes

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

0 1,796

लोकेशन बड़नगर

रिपोर्टर प्रकाश राणावत

 

इंगोरिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा हत्या कर इंगोरिया में बने नए ब्रिज पर फेंक गया था शव अवैध संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण

 

इंगोरिया पुलिस में घटना का खुलासा करते हुए बताया गया 25/8/2024 को इगोरिया नये बने फोर लाइन ब्रिज पर पुलिस को लाश मिली थी मृतक की पहचान गट्टू सिंह पिता इंदर सिंह निवासी सुनेडा जाति राजपूत उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई थी हत्या का मामला होने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के निर्देशन पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए बड़नगर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार और इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा घटना के संबंध में सुक्ष्मता से अनेक बिंदुओं पर जांच की गई एवं थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने पुराने मुखबिरों से निरंतर संपर्क किया गया तथा घटना स्थान एवं आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद इंगोरिया पुलिस को अपने विश्वसनीय मुखबिरों से सूचना मिली मृतक गट्टू सिंह को सुनेडा गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों के साथ शराब पीते हुए देखा गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और सख़्ती से पूछताछ की इसके बाद आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या करना कबूला आपको बता दें की हत्या का मुख्य कारण अवैध संबंध और जमीन विवाद बना तीन आरोपी के नाम इस प्रकार है मुख्य आरोपी बने सिंह जाति राजपूत निवासी सुनेडा थाना इंगोरिया दूसरा आरोपी हरि सिंह जाति राजपूत निवासी ग्राम सुनेडा और तीसरा आरोपी भीम सिंह बताया जा रहा है आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी में से एक आरोपी की पत्नी के साथ मृतक के अवैध संबंध थे इसी को लेकर आरोपी घटना में शामिल हुआ साथी मुख्य आरोपी बने सिंह ने मृतक गट्टू सिंह की चार बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और तीसरा आरोपी इन दोनों का सहयोगी बताया जा रहा है भीम सिंह आपको बता दें कि तीनों आरोपी ने मृतक गट्टू सिंह के साथ शराब पी और ग्राम धुरेरी के समीप पत्थर लाठी और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और लाश को इंगोरिया ब्रिज पर इसलिए फेंका गया कि इसको एक्सीडेंट का रूप दिया जाए आरोपियों का मुख्य उद्देश्य था

 

इनकी रही मुख्य भूमिका थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव सब इंस्पेक्टर एम एल रावत सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह हाडा सहायक उप निरीक्षक सुनील देव के प्रधान आरक्षक कैलाश शर्मा प्रधान रक्षक अखिल शुक्ला प्रधान रक्षक मुकेश मीणा प्रधानरक्षक शहजाद खान आरक्षक दिवाकर शर्मा आरक्षक सावन भिंडी आरक्षक सतीश राठौर आरक्षक गिरधारी कनेल महिला आरक्षक रानी सैनिक राकेश परिहार की मुख्य भूमिका रही

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!