Breaking News in Primes

गुरु पूर्णिमा पर भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता।

0 202

गुरु पूर्णिमा पर भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता।

 

भाषण में अंकुश सिंह परिहार व गीत में रिशू सिंह ने अर्जित किया प्रथम स्थान।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी किए गए त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार 21 जुलाई 2024 को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा गुरू शिष्य परंपरा पर भाषण प्रतियोगिता तथा गुरू शिष्य परंपरा पर आधारित गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पी.के. सिंह ने किया तथा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को गुरूजनों का सम्मान करने तथा गुरू शिष्य परंपरा का पालन करने के लिए संदेश दिया। डाॅ. प्रभाकर सिंह नियंत्रक स्वशासी परीक्षा ने छात्र-छात्राओं को भारतीय परंपरा से जुड़कर और अनुशासन में रहकर विद्या अध्ययन करने का संदेश दिया। डाॅ. अनिल कुमार सिंह ने गुरू शिष्य के संबंधों को रेखांकित किया। डाॅ. संतोष सिंह विभागाध्यक्ष इतिहास ने वैदिक काल से लेकर अब तक के गुरू शिष्य के संबंधों पर विस्तृत चर्चा किया। भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का संचालन डाॅ. आर.एन. स्वर्णकार नोडल अधिकारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ ने किया। भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 छात्र-छात्रओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान अंकुश सिंह परिहार बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान दो छात्र-छात्राओं गौरव त्रिपाठी बीएसी द्वितीय वर्ष एवं अनामिका तिवारी बीए तृतीय वर्ष ने अर्जित किया तथा तृतीय स्थान सत्यजीत गुप्ता बीए फोर्थ ईयर ने अर्जित किया। गीत प्रतियोगिता में पाॅच छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान रेशू सिंह एमए द्वितीय सेमेस्टर इतिहास, द्वितीय स्थान काजल शर्मा बीएसी प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान कृतिका सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने अर्जित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। डाॅ. अनिल सिंह प्राध्यापक अंग्रेजी ने छात्र-छात्राओं को अपनी पुस्तकें भेंट की। डाॅ. दिवाकर सिंह, डाॅ. रविन्द्रनाथ सिंह तथा डाॅ. राजेश कुमार विश्वकर्मा प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डाॅ. आर.एन. स्वर्णकार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। गुरू पूर्णिमा के इस अवसर पर कार्यक्रम में डाॅ. संतोष सिंह, डाॅ. गुलशेर अहमद, डाॅ. उमाकांत साहू, डाॅ. यज्ञप्रताप साहू, श्री प्रद्युम सोनी, डाॅ. दिवाकर सिंह, अरशद अयूब अंसारी, मनोज कुमार प्रजापति की गरिमामयी उपस्थित एवं भूमिका सराहनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!