Breaking News in Primes

Breaking News : दिलीप कुमार भादे के राज में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

0 1,124

Breaking News : दिलीप कुमार भादे के राज में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

 

बैतूल में आबकारी अधिकारियों का गुंडाराज, खुलेआम बिक रही MRP से अधिक दर पर शराब 

 

 

मनीष कुमार 9407299343

 

भोपाल / बैतूल । बैतूल जिलें के आबकारी विभाग ने भ्रष्टाचार की नई इबारत लिख दी है, जहा पर एक आबकारी अधिकारी दिलीप कुमार भादे के सामने खुलेआम अवैध रूप से अधिक मूल्य पर शराब की बेची जा रही है वही दूसरी ओर खड़े अधिकारी चुपचाप देख रहे है। जब एक आबकारी अधिकारी अवैध रूप से सामने खड़े होकर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब bikva सकते है तो फिर उनके पीट पीछे क्या होता यह बताने की आवश्यकता नहीं है। शराब के ठेकाें पर सेल्समैन प्रिंट रेट से अधिक रुपए कर रहे हैं वसूल, जिसके कारण है कि शहर में आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है ।

 

शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, सारणी में मनमाने दामों में बिक रही शराब

 

शराब की दुकानों पर अवैध रूप से शराब बेच कर तय कीमत से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायते तो होती रही लेकिन दिन में भी शराब की तय कीमतों से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। शराब पर तय कीमत से लगभग 20 से 50 रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। *मामला दिलीप कुमार भादे के क्षेत्र की शराब दुकानों का है जहा एमआरपी रेट से ज्यादा दामों में शराब बेची जा रही है, * जैसे की बीयर 180 एमआरपी है तो वही इसका 200 रुपए प्रति बीयर लिया जा रहा है। जिसका ना तो बिल मिलता है और ना ही दुकान पर रेट लिस्ट लगाई गई है। छोटी से लेकर बड़ी बोतलों में पर भी मनमाने दाम वसूल रहे शराब ठेके के सेल्समैन। और खड़े होकर देखा रहे आबकारी अधिकारी

 

इतना ही नहीं शराब बिक्री के बंद होने के बाद भी कई जगह बिना किसी रोकटोक के शराब बेचे जा रही है। आबकारी विभाग इसको रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कहने को तो रात 11 बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक लगी हुई। लेकिन शराब की कई दुकानों पर रात 11 बजे बाद के बाद भी बेखौफ बिकती है। कई ठेकों पर तो शराब दूसरी जगह छिपा दी जाती है और ठेके पर आने वाले व्यक्ति को बेची जाती है। इस पर 20 से 50 रुपए तक ज्यादा वसूली जाती है। इन पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी मौन बैठे है।

 

शराब की रेट लिस्ट और बिल दोनो ही नही देते dhik

 

शराब पीने वालों को शराब महंगी मिले या सस्ती इससे वह वास्ता नहीं रख रहे है। जिसका फायदा शराब ठेकेदार भी जमकर उठा रहे हैं। तय रेट से भी महंगे दामों पर देशी व विदेशी शराब ठेकेदारों द्वारा बेची जा रही है, लेकिन ऐसेे ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिणाम स्वरूप शराब का शौक रखने वाले इन शराब ठेकेदारों के यहां पर लुट रहे है। नियमानुसार इन ठेकेदारों को शराब की रेट लिस्ट दुकानों पर चस्पा करनी चाहिए। वहीं तय एमआरपी के अनुसार ही शराब बेचनी चाहिए, लेकिन महंगे दामों पर बेच रहे है और शराब के शौकीन मजे से खरीद भी रहे हैं। शर्मींदगी के चलते शराब के शौकीन शिकायत करने से कतराते हैं। जिसके चलते ठेकेदारों पर भी कार्रवाई नहीं हो पाती है। जानकारी के मुताबिक जब यह शराब आबकारी विभाग के माध्यम से आती हैं और पूरी लिखा पढ़ी होती हैं जिसके चलते एक नंबर की शराब तो सस्ती होना मुश्किल है। सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार दो नंबर की शराब बुला कर गांव-गांव में बिक्री कर रहा है, जिससे उसे अधिक लाभ मिलता है और सस्ती शराब मिलने से गांव के लोगों को दूर भी नहीं जाना पड़ता। युवा पीढ़ी भी शराब पीने की आदी होती जा रही है।

 

क्या कहना है । 

 

आपके द्वारा जानकारी दी कई है कार्यवाही की जायेगी । 

 

अंशुमान सिंह जिला आबकारी अधिकारी बैतूल

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!