Breaking News in Primes

Breaking News : मध्यप्रदेश समस्त कलेक्टर और सभी विभाग को जारी हुआ आदेश 

0 72,219

Breaking News : मध्यप्रदेश समस्त कलेक्टर और सभी विभाग को जारी हुआ आदेश 

 

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ऑफिस टाइम में हुआ बदलाव

 

Bhopal । शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, म.प्र. ग्वालियर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मध्यप्रदेश ।

 

विषयः कार्यालयीन समय पर उपस्थिति के पालन के संबंध में।

 

संदर्भः एफ 3-4/2010/1/4, दिनांक 08 अप्रैल 2021

 

उपरोक्त विषय के संदर्भ में सदर्भित परिपत्र का अवलोकन करें जिसके द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक नियत किया गया है।

 

निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10:00 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थों को भी कृपया इस हेतु निर्देशित करने का अनुरोध है ।

 

*शासकीय सेवकों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने के दिये निर्देश*

 

कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय सेवकों को निर्देशित किया है कि वे राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!