Breaking News in Primes

Breaking : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई ने कर दिया नया कांड SP से हुई शिकायत 

0 1,200

Breaking : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई ने कर दिया नया कांड SP से हुई शिकायत 

 

पर ₹55 लाख हड़पने का आरोप, महिला बोली-जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई

 

छतरपुर / भोपाल । बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र की मुसीबत बढ़ गई है. राजस्थान की महिला ने उस पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उसने बागेश्वर धाम में प्लॉट खरीदने के नाम पर महिला से ये धोखाधड़ी की है. महिला का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे जमीन नहीं दी है. पीड़ित महिला ने छतरपुर पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि या तो उसे जमीन मिले या उसके रुपये वापस किए जाएं. पुलिस इस धोखाधड़ी की जांच करने की बात कह रही है ।

 

 

राजस्थान की महिला दाड़मी देवी ने एसपी ऑफिस में शिकायत के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, मैं कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम आई थी. मैं यहां 15 दिन रुकी और धाम के आसपास जमीन देखी. यहां धंधा-पानी अच्छा चल रहा था. फिर हमें लगा कि यहां जमीन लेनी चाहिए. तब हमने पता किया कि जमीन किसकी है. इस बीच किसी ने बताया कि ये जमीन दीपेंद्र की है. जब हमने दीपेंद्र से संपर्क किया तो उसने कहा कि इस मामले में मेरे मुनीम नरेंद्र शर्मा से मिलो. इसके बाद हम मुनीम नरेंद्र से मिले. उसने हमें जमीन दिखाई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!