Breaking News in Primes

घर से लापता बालक नहीं चली सुराग। मझौली थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी।

0 731

घर से लापता बालक नहीं चली सुराग। मझौली थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के मझौली थाना अंतर्गत अमेढिया गांव निवास प्रिंस पिता बाबूलाल केवट उम्र लगभग 13 वर्ष कल 22 जून के सुबह 7 बजे से लापता है। जिसकी तलाश आसपास की गांव एवं रिश्तेदारी में की गई कहीं पता न चलने पर लापता बालक के माता शांति पति बाबूलाल केवट द्वारा आज 23 जून को मझौली थाने पहुंच गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके रिपोर्ट पर मझौली थाने में एफआईआर न.583 भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 363 कायम कर पता तलाश किए जाने की कार्यवाही जारी कर दी गई है। लापता नाबालिग बालक की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि मेरा नाबालिग बालक प्रिंस केवट उम्र लगभग 13 वर्ष कद इकहरा गोरा बदन, ऊंचाई 4 से 5 फिट जो काले रंग का शर्ट, काले रंग रंग का लोवर, काले रंग की टोपी पहना हुआ है 22 जून सुबह 7बजे से घर से लापता है। मुझे शंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बेटे को बहला फुसला कर कहीं ले गया है।जिसकी गुमशुदगी कायम कर पुलिस थाना मझौली द्वारा पता तलाश की कार्यवाही जारी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!