Breaking News in Primes

कल रात गोंदिया शहर के गोलू तिवारी (36) नाम के शक्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

0 245

कल रात गोंदिया शहर के गोलू तिवारी (36) नाम के शक्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

2012 में श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष धरम दानवे के हत्या के अभियुक्त के रूप में सामने आने के बाद गोलू तिवारी का नाम गोंदिया में सुना जाने लगा। गोलू ने हत्या के आरोप से जमानत पर बहार आने के बाद गोंदिया परिसर में अवैध रेती, जमीन जैसे कामों से अच्छा पैसा बना लिया था।

कल रात तिरोडा से गोंदिया आते समय बाइक पर आये 2 अज्ञात लोगो ने बाइक पर चल रहे गोलू पर फायरिंग कर दी। हमला होने के बाद गोलू ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी और गैलेक्सी बार के आगे उसकी बाइक स्लिप हो गई। गोलू को वहां से सहयोग हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

गोलू तिवारी के हत्या से परिसर में तनाव व्याप्त है।

कहा जा रहा है कि रेती व्यवसाय मे रंजिश के चलते गोलू कि हत्या कि गई है। रामनगर पुलिस मामाले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!