Breaking News in Primes

ईटारिया में छात्राएं – छात्रा के साथ में पकड़ा दी झाड़ू, विद्यालय में साफ सफाई करती दिखी, टीचर नहीं दे सकी कोई जवाब

0 0

*धुलकोट। बुरहानपुर*

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

*ईटारिया में छात्राएं – छात्रा के साथ में पकड़ा दी झाड़ू, विद्यालय में साफ सफाई करती दिखी, टीचर नहीं दे सकी कोई जवाब*

धुलकोट क्षेत्र के ग्राम ईटारिया में शा. माध्यमिक. शाला ईटारिया में जहां बच्चों के हाथ में कलम और किताब होना चाहिए वहीं स्कूल के प्रांगण में बच्चों के हाथ में झाड़ू है। बुरहानपुर जिले धुलकोट ब्लॉक के ग्राम ईटारिया का है प्रदेश के मुखिया की सोच बेटी पढ़ाओ और ग्रामीण अंचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाओ इसके लिए हर व्यवस्था किताब कापी ड्रेस भोजन सब सरकार की तरफ से दी जा रही है । ताकि बच्चों को किसी किस्म की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


लेकिन जहां बच्चों के हाथ में कलम और किताब होना चाहिए तो वही स्कूल के प्रांगण मैं बच्चों के हाथ में झाड़ू है क्या इसी झाड़ू लगाने से सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ेगी । आखिर सरकारी स्कूलों में इसी तरीके से लापरवाही का जिम्मेदारी कौन क्या साफ सफाई के लिए यहां सफाई कर्मी नहीं नियुक्त है वह इस संबंध मैं टीचर से पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी

*धुलकोट। से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!