Breaking News in Primes

लोहे के गड़ासे से की गई पुजेरी ब्राह्मण की निर्मम हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म।  *पुलिस ने गिरफतार कर पहुंचाया जेल, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद*

0 261

लोहे के गड़ासे से की गई पुजेरी ब्राह्मण की निर्मम हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म।

 

*पुलिस ने गिरफतार कर पहुंचाया जेल, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद*

 

 

 

*सम्भागीय ब्यूरो रीवा अरविंद सिंह परिहार*

 

महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी 2026को मध्य प्रदेश सीधी जिले के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र कुसमी में लगभग 75 वर्षीय पुजेरी (ब्राह्मण) की गार्डन में गड़ासे से बार कर हत्या कर दी गई थी आरोपी मौके से भाग निकला था जिसको घेराबंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी कुसमी रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कुसमी पुलिस ने की है। हत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है।

 

सीधी पुलिस द्वारा प्रेस रिपोर्ट जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि फरियादी धीरेश कुमार द्विवेदी पिता बिहारी लाल द्विवेदी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भगवार, थाना कुसमी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 15/02/2026 को प्रातः लगभग 08:15 बजे वह अपने घर पर था, तभी शोर-गुल होने पर वह घटनास्थल की ओर गया। वहां देखा कि कामता केंवट, दलप्रताप नापित के घर के सामने लोहे का गड़ासा लिये उसके चाचा पर प्राणघातक हमला कर रहा था तथा बीच-बचाव करने वालों को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।

आरोपी घटना के बाद गड़ासा लेकर मौके से भाग गया। फरियादी द्वारा पास जाकर देखने पर चाचा जी मृत अवस्था में पड़े थे, उनके सिर एवं मुंह पर गंभीर चोटें थीं तथा घटनास्थल पर काफी खून पड़ा था।

उक्त रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी कामता प्रसाद केंवट उर्फ लाला पिता स्व. अवधलाल केंवट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम भगवार, थाना कुसमी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा जप्त किया गया है। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।घटना कारित के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है इस संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर साक्ष्य संकलित कर जांच कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!