Breaking News in Primes

प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या* 🔹*एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह के भीतर जिले में हत्या की चौथी घटना* 🔹*प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को परिजनों की सहायता से खेत में दफनाया* 🔹 *भैंसदेही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश –3आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

0 29

🔹*प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या*

🔹*एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह के भीतर जिले में हत्या की चौथी घटना*

🔹*प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को परिजनों की सहायता से खेत में दफनाया*

🔹 *भैंसदेही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश –3आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की आम नागरिकों से विनम्र अपील*

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

➤ *घटना का क्रमवार विवरण*

1️⃣ *संदिग्ध मोटरसाइकिल से शुरू हुई जांच*
दिनांक 14.02.2026 को थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल बिना चालक के खड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-48-M-7850 विसराम साल्वे के घर के सामने खड़ी मिली।

2️⃣ *प्रारंभिक पूछताछ में विरोधाभास*
विसराम साल्वे घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसका पति बाहर गया है तथा पुत्री सुमित्रा सातनेर चली गई है। मोटरसाइकिल चालक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी एवं बार-बार बयान बदलती रही, जिससे संदेह गहराया।

3️⃣ *सच्चाई की परतें खुलीं*
ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। हिकमत अमली से पूछताछ में सोनाय साल्वे ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री सुमित्रा से मिलने आया था। आपसी कहासुनी के बाद विसराम साल्वे, सोनाय साल्वे एवं सुमित्रा ने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की।

4️⃣ *बेरहमी से हत्या*
आरोपियों ने मृतक को थप्पड़ एवं मुक्कों से पीटा, उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां सुमित्रा के पिता विसराम साल्वे ने पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

5️⃣ *साक्ष्य मिटाने का प्रयास*
दिनांक 13.02.2026 की सुबह आरोपियों ने खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि अपराध छुपाया जा सके।

6️⃣ *उत्खनन एवं शव बरामदगी*
एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तहसीलदार एवं नगर परिषद टीम की उपस्थिति में उत्खनन कराया गया। वीडियोग्राफी के साथ कार्यवाही करते हुए लगभग 25–30 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को पीएम हेतु सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।

➤ *अपराध पंजीबद्ध एवं गिरफ्तारी*
दिनांक 15.02.2026 को शासन तर्फे उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मृतक – शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र)
विवेचना के दौरान निम्न आरोपियों को दिनांक 16.02.2026 को गिरफ्तार किया गया –
*सुमित्रा मौसिक*
*विसराम साल्वे (पिता)*
*सोनाय साल्वे (माता)*

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

➤ *हत्या की वजह*

* मृतक शिवम धुर्वे आरोपिया सुमित्रा मौसिक का परिचित था, तथा उसके पीछे पड़ा हुआ था एवं उस पर बुरी नियत रखता था।

* सुमित्रा विवाहित थी एवं उसके दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती थी, उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, जो जनवरी माह में घर लौट आया था।

* मृतक द्वारा आरोपिया को लगातार परेशान किया जा रहा था एवं धमकाया जा रहा है।

* इससे परेशान होकर सुमित्रा ने मृतक को दिनांक 13.02.2026 को अपने मायके ग्राम कौड़िया बुलाया।

* दिनांक 13.02.2026 को ही माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसे जंगल में स्थित खेत में ले गए जहां सुमित्रा मौसिक के पिता विसराम साल्वे द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर पटककर एवं डंडों से मारकर हत्या कर दी गई।

* साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपी विसराम साल्वे के खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया गया।

* आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

➤ *पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई।

* वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीकी आधार पर त्वरित जांच की गई।

* 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया।

➤ *महत्वपूर्ण भूमिका*

निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उनि. रामप्रकाश कीर, उनि. प्रीति पाटिल, प्रआर. 175 परसराम, प्रआर. 22 छोटेलाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 683 नरेन्द्र ढोके, आर. 494 सनील उइके, आर. 600 सोनू कुमार, सैनिक 42 अमर चौहान, सायबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

➤ *विशेष टिप्पणी*

*पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिले में विगत एक माह के भीतर अवैध संबंध/प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की यह चौथी गंभीर घटना है, जो सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के क्षरण की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है। ऐसे प्रकरणों में आवेश, सामाजिक दबाव एवं पारिवारिक विवाद के कारण लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर अपराध है।*

➤ *पुलिस अधीक्षक की अपील*

*पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि—*

* व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से करें।

* किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लें।

* सामाजिक, पारिवारिक या वैवाहिक विवाद की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन से सहायता लें।

* अवैध संबंधों एवं अनैतिक गतिविधियों से उत्पन्न विवादों को गंभीर अपराध में परिवर्तित होने से रोकने हेतु समाज के प्रबुद्धजन आगे आएं।

* उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में सतर्क निगरानी रखने, विवाद की प्रारंभिक सूचना पर ही हस्तक्षेप कर परामर्शात्मक कार्यवाही करने तथा अपराध की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!