Breaking News in Primes

पुलिस विभाग ने दोहराई संविधान के प्रति अपनी निष्ठा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर सभी थानों-चौकियों तक गूँजी प्रस्तावना

0 44

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस कार्यालय कौशांबी में एक गरिमामय एवं प्रेरक शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने स्वयं परिसर में उपस्थित सभी शाखा प्रभारियों एवं अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को संविधान के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशांबी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, सभी शाखा प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरा परिसर संविधान की भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—के प्रति समर्पण के संकल्प से गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने कहा
“भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा और हमारी व्यवस्था की आधारशिला है। पुलिस बल का प्रथम कर्तव्य समाज में न्याय, समानता और क़ानून-व्यवस्था को संविधान के अनुरूप बनाए रखना है। हमें मूल अधिकारों और कर्तव्यों के सम्मान के साथ निष्पक्ष व संवेदनशील policing सुनिश्चित करनी चाहिए।”

केवल मुख्यालय ही नहीं, बल्कि पुलिस लाइन्स कौशांबी, जनपद के सभी थानों और चौकियों पर भी संविधान दिवस बड़े सम्मान और अनुशासन के साथ मनाया गया। थाना एवं चौकी स्तर पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर राष्ट्र की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु शपथ ली।

इस अवसर ने न सिर्फ पुलिस बल को उनके संवैधानिक दायित्वों की याद दिलाई, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सेवा-भाव को भी और मजबूत किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!