Breaking News in Primes

माघ मेला में श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं, सुरक्षा भी तगड़ी होगी : मुख्यमंत्री

0 17

News By-नितिन केसरवानी

एआइ कैमरे से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी, 17 थाने और 42 चौकी बनेंगे

पहली बार माघ मेला में भी बसाई जाएगी टेंट सिटी, अरैल क्षेत्र में विशेष सेक्टर

प्रयागराज:  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि माघ मेला में कल्पवासियों, संतों और श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही सुरक्षा के भी तगड़े प्रबंध होंगे। एआइ कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। उच्च क्षमता के कैमरे भी लगाए जाएंगे। पहली बार माघ मेला में टेंट सिटी बसाई जाएगी। जिसमें 200 कैंप होंगे। पहले सिर्फ कुंभ व महाकुंभ में ही टेंट सिटी बसाई जाती थी। माघ मेला के कुशल आयोजन के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री ने संगम पर गंगा पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती भी उतारी।

इसके बाद उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मेला की तैयारियां तेज हो गई है। सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि गंगा में कटान निरोधक कार्य तथा जल की उपलब्धता के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जिम्मेदारी जल निगम पर है। श्रद्धालुओं के उपचार के लिए 20-20 बेड के दो अस्पताल बनाए जा रहे हैं। मेला में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक वेक्टर कंट्रोल यूनिट, पांच आयुर्वेदिक और पांच होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थापना होगी। यहां 50 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है। नगर विकास विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में शौचालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। इस बार 25 हजार शौचालय, आठ हजार डस्टबिन, तीन हजार सफाई कर्मी मेले के दौरान रहेंगे। सात सेक्टर में बसने वाले मेला के लिए 42 स्थान पर अलग-अलग रूट से आने वाले जो श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में 17 थाने 42, पुलिस चौकी, 20 फायर टेंडर साथ अग्निशमन चौकी रहेगी। लगभग 400 एआइ कैमरे से क्राउड मैनेजमेंट और क्लाउड डेंसिटी एनालिसिस और इंसिडेंट रिपोर्टिंग, स्वच्छता सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय योजना भी विकसित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। माघ मेला के लिए 3800 परिवहन निगम की बसें लगाई जाएंगी। शनिवार सुबह लगभग 10.20 बजे मुख्यमंत्री प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से कार से वह हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। फिर रामबाग स्थित शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के यहां हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वह मेला क्षेत्र पहुंचे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!