Breaking News in Primes

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानते हुए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं -जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 58

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: एम.एल.सी.एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निमित्त जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं पार्टी इस चुनाव के लिए गांव-गांव संगठन को सक्रिय कर रही है। इसके लिए पार्टी ने ””पूर्व तैयारी-पूर्ण तैयारी”” का मंत्र दिया है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की कोशिश अधिक से अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष जिताने की है।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं इसलिए पार्टी का फोकस केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर ही रहेगा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर पार्टी हस्तक्षेप नहीं करेगी सर्वाधिक विवाद और रंजिश भी इन्हीं पदों के चुनाव में होती है। पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य बनना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी किसी विवाद में नहीं पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर पूर्व की भांति न किसी को लड़ाया जाएगा और न ही किसी को रोका जाएगा 2021 की तुलना में 504 पंचायतें घटी हैं जिससे इस बार 57,691 ग्राम प्रधान,7,23,203 पंचायत सदस्य चुने जाएंगे 3039 जिला पंचायत सदस्य 75,605 बीडीसी चुने जाएंगे जो कि बाद में 75 जिला पंचायत अध्यक्ष और 826 ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया|

इस मौके पर निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,कार्यक्रम संयोजक/जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,अरविंद द्विवेदी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,ज्ञानेंद्र साहू,जितेंद्र साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यक्रम संयोजक,सह-संयोजक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!