Breaking News in Primes

पूरामुफ्ती थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

0 47

News By-नितिन केसरवानी

लखनऊ में इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से हुई मौत

प्रयागराज:  पूरामुफ्ती थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेश यादव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विभाग ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेश यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए अवकाश पर थे। उपचार के लिए वे अपने गृह जनपद गए, जहां से बाद में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज के दौरान ही सोमवार को उनकी हृदयगति रुक गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

राजेश यादव लंबे समय से प्रयागराज जनपद के विभिन्न थानों में सेवा दे चुके थे। वह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासनप्रियता के लिए विभाग में विशेष रूप से पहचाने जाते थे। सहयोगियों के अनुसार, वे हर स्तर के पुलिसकर्मियों और आमजन के साथ बेहद सहज और सम्मानजनक व्यवहार करते थे।

उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी, कर्मचारी और उनके शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। विभागीय स्तर पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारियाँ की जा रही हैं।

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!