Breaking News in Primes

कलेक्टर एवं एसपी ने अस्पताल पहुंचकर सिलेंडर फटने से घायल लोगों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

0 30

छतरपुर
कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल एवं एसपी श्री अगम जैन ने छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचकर बिजावर में सिलेंडर फटने से घायल लोगों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को बिजावर में दोपहर के समय एक दुकान पर घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोग घायल हो गए। जो जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है उनमें से 6 लोगों की बर्न स्थिति 40 प्रतिशत से ज्यादा है उन्हें अधिक उपचार के लिए झांसी या ग्वालियर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!