Breaking News in Primes

लौह नगरी के संगीत पुजारी सतीश नखाते का निधन, नगर वासियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि”

0 1,349

लौह नगरी के संगीत पुजारी सतीश नखाते का निधन, नगर वासियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि”
किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल के एनएमडीसी परियोजना से सेवानिवृत्त हुए नगर के महान गायक सतीश नखाते के आकस्मिक निधन पर नगर वासियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल किरंदुल के एनएमडीसी परियोजना में अपनी सेवा देने वाले सतीश संगीत प्रेमी के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक थे। किरंदुल में अपने सर्विस के प्रारंभिक दौर में वे भारतीय जन नाटय संघ से जुड़े थे।उनके जादुई आवाज से गाये जनगीतों से लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते थे। नखाते देश के महान गायक स्व. मुकेश जी को अपना आदर्श मानते हुए उनके सदाबहार नगमे को बखूबी प्रस्तुत किया करते थे। जिसके कारण बैलाडीला में उन्हें गायक मुकेश के नाम से जाना जाता था। स्व. सतीश नखाते ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक आर्केस्ट्रा ग्रुप भी संचालित किया था। अपनी जादुई आवाज से नखाते जी ने लंबे समय तक संगीत प्रेमियों के दिलों मे राज किया। बैलाडीला में संगीत के क्षेत्र में उनका सराहनी योगदान रहा है। पर ऐसे जिंदादिल इंसान अब हमारे बीच नही रहे। गंभीर बीमारी के कारण उन्हें असमय ही इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ा उनके इस आकस्मिक निधन पर नगरवासी शोकाकुल है। उनकी यादों को समेटते हुए नगर के पहल संस्था ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नगर के संगीत प्रेमियों व सह गायक प्रशांत वर्मा, पी किरण, मधुकर सीतापराव, गुरदीप सिंह, कुमारी अदिति, राजेंद्र, राधे, राजनाथ, हेनरी, सतीश ने अपनी गीतों से नखाते को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के डीजीएम (कार्मिक) तनवीर जावेद, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) अभिजीत घोष, श्रमिक संघ एटक के सचिव राजेश संधू, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए.के.सिंह, मैडम तेजिंदर कौर, अमित फुलझेले, अनिल राजिमोल, पहल संस्था के अध्यक्ष जमील खान, सचिव के. साजी विशेष रूप से मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में मैडम तेजिंदर कौर द्वारा स्व. सतीश नखाते की बीमारी के दौरान हाल ही में उनके द्वारा गाये रिकॉर्डिंग गीत को सुनाया। जिसे सुन लोग अपने आंसू रोक न सके। बैलाडीला के मुकेश (सतीश नखाते) दुनिया छोड़ गए पर लोगों के दिलों ओर हमेशा छाए रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!